पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • गूजरी महल में डिस्प्ले होंगे शिव के 65 फोटो, 20 से शुरू होगी एक्जीबिशन

गूजरी महल में डिस्प्ले होंगे शिव के 65 फोटो, 20 से शुरू होगी एक्जीबिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गूजरी महल स्थित म्यूजियम में 20 अप्रैल से विश्व विरासत दिवस के उपलक्ष्य में फोटो एक्जीबिशन लगाई जाएगी। इसकी थीम महाकाल और उनका शृंगार रखी गई है। इस थीम पर भगवान शिव के 65 से अधिक फोटोग्राफ डिस्प्ले किए जाएंगे। यह एक्जीबिशन तीन दिन रहेगी, जो 22 अप्रैल तक चलेगी। शहरवासी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक फोटो देख सकेंगे। यह एक्जीबिशन लगाने का उद्देश्य शहरवासियों को देश की धरोहर से रूबरू कराना है। इसमें महाकाल के अलग-अलग शृंगार में उनके विविध रूपों को प्रदर्शित किया जाएगा। गुजरी महल संग्रहालय के क्यूरेटर गोविंद बाथम ने बताया कि इससे पहले एक्जीबिशन के लिए भीमबैटका और उसके शैलाश्रय थीम चुनी गई थी। लेकिन किसी कारण से यह थीम हटा दी गई और इसकी जगह सब्जेक्ट बदलकर महाकाल के शृंगार को चुना गया। जो दर्शकों के लिए स्पेशल और नया होगा। इस सब्जेक्ट पर अब तक म्यूजियम में कोई एक्जीबिशन नहीं लगाई गई है। यह पहली बार होगा, जब गूजरी महल में यह एक्जीबिशन लगाई जा रही है।

तीन दिन की रहेगी एक्जीबिशन, लोगों को नि:शुल्क मिलेगा प्रवेश

Upcoming ‌Event

खबरें और भी हैं...