पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो कहानी से बनाया एक नाटक, होगा मंचन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

दो अलग-अलग कहानियां, इनमें नए साल का तोहफा और हीरों का हार। इनके कुछ सीन लिए और दोनों को मिलाकर एक नाटक तैयार किया गया। इसमें लड़कियों की जिद और उन्हें पूरा करने में परिजनों को होने वाली परेशानियों के बारे में दिखाया गया है। ऐसी ही दो कहानियों को मिलाकर एनएसडी से पासआउट जयेश भार्गव ने एक नाटक तैयार किया है, जिसे उन्होंने द गिफ्ट नाम दिया है। यह पहली कंपोजीशन है, जो शहर के कलाकारों ने अपने स्तर पर तैयार की है।

इस नाटक से संदेश मिलता है कि व्यक्ति उतने ही पैर फैलाए, जितनी उसकी चादर हो। इसका मंचन पहली बार शहर में मई में किया जाएगा। इसको लेकर मंगलवार से कला समूह में इसकी रिहर्सल की शुरुआत हुई। इसमें एक्सपर्ट ने कलाकारों को अभिनय, संवाद बोलने के अलावा हाव-भाव की जानकारी दी। एक्सपर्ट ने कहा कि आप जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे, नाटक में अभिनय उतना ही मजबूत होगा। अंत में उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए।

एक नजर में नाटक | लेखक: गायदी मोपासां निर्देशक: आमिर खान एक्टर: लोइसेल- जयेश भार्गव आइरीन: सीमा सोनी रेंडल: आमिर खान मतिलदा: सरिता

कहानी | इसमें आयरिन नाम की लड़की सजने-संवरने की शौकीन होती है। उसका पति उसके लिए एक गिफ्ट लेकर आता है। लेकिन आयरिन को वह पसंद नहीं आता। वह पति से कहती है उसे हीरों का हार चाहिए। पति कहता है कि वह अपनी फ्रेंड से हीरों का हार मांग ले। वह फ्रेंड से हार मांग लेती है और पार्टी में पहनकर चली जाती है। लौटते समय हार गायब हो जाता है। वह पति को सारी बात बताती है। पति हार तलाशता है, जो 40 हजार फ्रेंक में मिलता है। किस्तों पर वह हार लेता है और उसे चुकाते-चुकाते 10 साल निकल जाते हैं, जिससे उनके घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है।

खबरें और भी हैं...