पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • लायंस प्रेरणा की नई टीम घोषित, अनीता अध्यक्ष

लायंस प्रेरणा की नई टीम घोषित, अनीता अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंस क्लब ग्वालियर प्रेरणा की मीटिंग मंगलवार को पड़ाव स्थित एक होटल में हुई। इसमें नई टीम को लेकर लंबे समय तक मंथन हुआ। इसकी वजह लायंस प्रेरणा की फाउंडर डॉ. संदीपा मल्होत्रा का होना है। इस वर्ष की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शकुंतला गोयल की वह काफी नजदीक मानी जाती हैं। इसे देखते हुए उन्होंने उन मेंबर पर ज्यादा विश्वास जताया जो इस समय एक्टिव हैं।

चुनाव अधिकारी राका पाठक की देखरेख में हुए इन चुनाव में सर्वसम्मति से अनिता जैन को अध्यक्ष और रानू नाहर को सेक्रेटरी चुना गया। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कविता मल्होत्रा को दी गई। नीरज जैन सह सचिव, रेखा मगनानी सहकोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मुक्ति बंसल, रंजना गोयल और अंजू गुप्ता बनीं। इस मीटिंग में आशा बलौदी, पास्ट प्रेसिडेंट रश्मि टावरी मौजूद रहीं।

Club ‌Activity

चुने गए क्लब के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...