पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • प्रेस्टीज में 20 से शुरू होगी नेशनल केस राइटिंग वर्कशॉप

प्रेस्टीज में 20 से शुरू होगी नेशनल केस राइटिंग वर्कशॉप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | प्रेस्टीज प्रबंधन संस्थान में 20 अप्रैल से नेशनल केस राइटिंग वर्कशॉप की शुरुआत होगी। तीन दिवसीय वर्कशॉप में देशभर के शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिभागी शामिल होंगे। मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा में संस्थान के निदेशक डॉ. एसएस भाकर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे वर्कशॉप का शुभारंभ होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जीवाजी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ स्टडीज के डीन प्रो. योगेश उपाध्याय होंगे। विशिष्ट अतिथि पुंज लॉयड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट डीके रघुवंशी और सम्माननीय अतिथि जमुना ऑटो मालनपुर के एचआर मैनेजर सुनील सिंह होंगे। वर्कशॉप के समन्वयक प्रो. अभय दुबे ने बताया कि प्रतिभागियों को इंडस्ट्रियल विजिट भी कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...