20 बच्चों ने सीखे फेंसिंग के गुर
कैंप में फेंसिंग का अभ्यास करते खिलाड़ी।
ग्वालियर | ऋषि गालव स्कूल में मंगलवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ जिसमें प्रतिभागियों को फेंसिंग और शूटिंग की बारीकियां सिखाई गईं। रॉक फायर एडवेंचर क्लब के तत्वावधान में आयोजित शिविर में पहले दिन कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। क्लब के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। शिविर में फेंसिंग का प्रशिक्षण शिव प्रताप सिंह चौहान व राइफल शूटिंग का प्रशिक्षण पियूष गुप्ता द्वारा दिया जा रहा है।
Training Camp