सीनियर लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट अब 17 मई से
ग्वालियर | वुमंस सीनियर लिमिटेड ओवर्स टूर्नामेंट के मुकाबले अब 17 मई से खेले जाएंगे। पूर्व में इस टूर्नामेंट की शुरुआत 4 मई से होना थी। जानकारी के अनुसार इस खेल प्रतियोगिता में 10 संभाग की टीम भाग ले रही हैं जिन्हें तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल और सागर को रखा गया है वहीं ग्रुप बी में इंदौर, रीवा और चंबल को और ग्रुप सी में नर्मदापुरम, उज्जैन और शहडोल को रखा गया है। ग्रुप ए के सभी मुकाबले ग्वालियर में खेले जाएंगे वहीं ग्रुप बी के मुकाबले रीवा में और ग्रुप सी के मुकाबले उज्जैन में खेले जाएंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल व फाइनल ग्वालियर में होंगे।
ग्वालियर की पहली भिड़ंत सागर से
टूर्नामेंट में ग्वालियर की पहली भिड़ंत 17 मई को सागर से होगी जबकि दूसरी भिड़ंत 18 मई को जबलपुर से और तीसरी भिड़ंत 19 मई को भोपाल से होगी।