डीडी नगर में सूने मकान से चोर ले गए सामान
डीडी नगर में सूने मकान से चोर ले गए सामान
क्राइम रिपोर्टर | ग्वालियर
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक के घर के ताले तोड़कर चोर करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए। उसके साले की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। डीडी नगर में रहने वाले सज्जन सिंह सेंगर का पुश्तैनी घर इलाहबाद में है। दो दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया। इसके चलते वह घर गए थे। वह देखरेख के लिए थाटीपुर में रहने वाले अपने साले विनोद जादौन को बोल गए थे। विनोद शुक्रवार शाम को पहुंचा तो ताले टूटे थे अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपने बहनाेई को बताया। फिर पुलिस को सूचना दी।