पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • हाईटेंशन लाइन से टकराया क्लीनर, ट्रक से नीचे गिरा, मौत

हाईटेंशन लाइन से टकराया क्लीनर, ट्रक से नीचे गिरा, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर|ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से शनिवार को क्लीनर की जान चली गई। ड्राइवर ने क्लीनर को ट्रक की छत पर जैक उतारने चढ़ा दिया, तभी उसने ट्रक आगे बढ़ा दिया। आगे हाईटेंशन लाइन का तार था, जिसकी चपेट में आते ही क्लीनर नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना मोहना थाना क्षेत्र की है। ग्वालियर के शंकरपुर का रहने वाला असलम खान इन दिनों मोहना में किराए से रह रहा था। वह ड्राइवर शकीम खान के साथ ट्रक पर चलता था। शनिवार शाम 6 बजे ट्रक खड़ा हुआ था। ट्रक के केबिन की छत पर क्लीनर को चढ़ाया। ड्राइवर ड्राइविंग सीट पर बैठा था। अचानक उसने ट्रक बढ़ा दिया। आगे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आते ही असलम नीचे गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...