संत कंवरराम की मनाई जयंती
ग्वालियर| पूज्य संत कंवरराम की जयंती रथखाना, माधौगंज स्थित संत कंवरराम की कुटिया में मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में अखंड पाठ साहिब का भोग लगाया गया। तदुपरांत संत कंवरराम की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र तेजवानी, सुदामा मल पहिलाजवानी, श्रीचंद पंजाबी, भीषम पमनानी, हरीश ब्रजवानी, बीआर ज्ञानानी, जयकिशन पमनानी, पं. हरीश शर्मा, दिलीप रहेजा, हरीश ब्रजवानी समेत समाज के अनेक उपस्थित थे।