इंजीनियरों की क्रमिक भूख हड़ताल कल से
ग्वालियर| डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की क्षेत्रीय समिति की बैठक में शनिवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 16 एवं 17 अप्रैल को दो दिवसीय भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया। क्रमिक भूख हड़ताल भोपाल में की जाएगी। इसमें शामिल होने के लिए इंजीनियर रविवार को भोपाल रवाना होंगे। बैठक में इंजीनियर राजेंद्र सिंह भदौरिया, रविंद्र सिंह, दिलीप गुप्ता, रमेश सिंह, एपीएस भदौरिया, विनय चौहान, रजनीश गुप्ता, सुधीर शर्मा, अरविंद सिंह, दीपक राजौरिया, वीरेंद्र यादव, अरविंद शुक्ला, गोपाल भार्गव, प्रीतम रावत, डीसी औझा, संदीप श्रीवास्तव, विमल उपाध्याय, लल्लन सेंगर, कमलेश जादौन, राजेश शर्मा, कुलदीप शिंदे, अनिल गुप्ता, मनीष कन्नोजिया आदि उपस्थित थे।