डॉ. दीप शर्मा के निधन पर जताया शोक
ग्वालियर| एमआईटीएस कॉलेज के प्रो. डॉ.दीप शर्मा का विगत रात्रि मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन पर लोक चेतना मंच ने शनिवार को शोकसभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया । शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह सेंगर, पूर्व न्यायाधीश अशोक शर्मा, पूर्व कलेक्टर दतिया अशोक जैसवाल, चौधरी नरेंद्र सिंह तोमर, देवपाल सिंह जादौन, हिरेंद्र सिंह तोमर, आरपी शर्मा, त्रिलोकचंद्र सिंह भटनानी, एके दीक्षित, पप्पू जादौन एवं राकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।