मन आैर चेतना को स्वस्थ रखना सिखाएगा सन टू ह्यूमन कैंप
शरीर के साथ-साथ मन आैर चेतना को स्वस्थ रखना जरूरी है। लेकिन भागदौड़ की जिंंदगी में यह सबसे बड़ी चुनौती है। आप सही तरीके से इस चुनौती का सामना कैसे करें, इसका तरीका बताने शहर मे सन टू ह्यूमन कैंंप का आयोजन किया जा रहा है। 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक फूलबाग मैदान पर होने जा रहा यह कैंप पूरी तरह से नि:शुल्क होगा लेकिन इसमें प्रवेश एंट्री कार्ड से दिया जाएगा। इसके लिए पंजीयन शुरू हो चुका है। एंट्री कार्ड 18 अप्रैल तक ही उपलब्ध कराए जाएंगे। एंट्री कार्ड के लिए दाल बाजार तिराहा देना बैंक के पास स्थित डिश टीवी के ऑफिस या 6260283753 पर संपर्क किया जा सकता है। ज्ञान आैर विज्ञान के सदुपयोग से शरीर, मन आैर चेतना को शक्तिशाली बनाने की जीवनशैली से परिचित कराने के लिए आयोजित किए जा इस कैंप का दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर है। कैंप में सन टू ह्यूमन के आचार्य परम आलय लोगों को प्राण ऊर्जा के निर्माण, उसके ठहरने आैर रूपांतरण होने से संबंधित महत्वपूर्ण सूत्र बताएंगे। दरअसल यही प्राण ऊर्जा हमारे शरीर में ब्लडप्रेशर, थायराइड, डायबिटीज, सर्दी, खांसी, सिरदर्द, कमरदर्द, अस्थमा, अर्थराइटिस जैसी बीमारियों को दूर करती है। कैंप में शारीरिक, मानसिक क्रियाकलापों के साथ ही आैषधीय भोजन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
21 से 30 अप्रैल तक फूलबाग मैदान में होगा नि:शुल्क शिविर