पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनेऊ धारण कर लिया संतों का आशीर्वाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूज्य सिंध हिंदू जनरल पंचायत के 17वें सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह में शनिवार को झूलेलाल मंदिर, दानाओली में ब्राह्मणों ने 5 साल के बच्चे से लेकर 28 वर्ष तक के युवाओं का जनेऊ संस्कार कराया। साथ ही संस्कारों और परंपराओं की जानकारी दी। ब्राह्मणों ने नियम और संयम अपनाने के साथ कुल 72 लोगों को जनेऊ धारण कराया।

सबसे पहले बच्चों व युवाओं के बाल कटवाए गए। इसके बाद पांच ब्राह्माणों ने मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल से स्नान कराया। पंचायत की ओर से प्रत्येक संस्कार कराने वाले के लिए कपड़ों की व्यवस्था की गई थी। फिर 11 ब्राह्माणों ने जनेऊ संस्कार पूरा करवाया और धार्मिक शिक्षा दी। इसके बाद सभी बच्चे व युवा गुलाबी कपड़ा धारण कर सिर पर पूजन सामग्री रखे हुए मंदिर पहुंचे। यहां पं. अशोक शर्मा, पं. हरीश शर्मा,पं. सुनील शर्मा, पं. केके शर्मा ने जनेऊ धारण करने वालों को माता-पिता और गुरु की आज्ञा का सदैव पालन करने का भी संकल्प दिलाया। इन्होंने दादाजी धर्मपुरी धाम के संत रमेश लाल, निजधाम आश्रम की दादी मोहिनी देवी, वैकुंठ आश्रम की दादी इंदिरा देवी से आशीर्वाद लिया।

जनेऊ संस्कार का शुभारंभ करते हुए पंचायत के अध्यक्ष श्रीचंद वलेचा ने कहा कि नई और युवा पीढ़ी अपने संस्कारों को नहीं भूले, इसके लिए पंचायत इस तरह के आयोजन करती है। नई पीढ़ी को धार्मिक संस्कार और रीति-रिवाज से अवगत कराना ही पंचायत का उद्देश्य है। मीडिया प्रभारी अमर माखीजा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में पंचायत के अध्यक्ष श्रीचंद वलेचा ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में विनोद गिडवानी, श्रीचंद पंजाबी, संतोष वाधवानी, नानकराम नागरानी, शिवरतन सिधवानी, अमृत माखीजानी, रमेश रूपानी, बीआर ज्ञानानी, प्रहलाद रोहिरा, निर्मल बहिरानी,आेमप्रकाश छाबड़ा, भीषम पमनानी, दिलीप रहेजा, पूरनचंद्र खत्री सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

सामूहिक जनेऊ संस्कार में भाग लेते समाज के लोग। फोटाे: भास्कर

खबरें और भी हैं...