पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • जेएएच: ईएंडएम ने पंखे ठीक करने से किया मना, प्रशासन अब खुद ही ठीक कराएगा

जेएएच: ईएंडएम ने पंखे ठीक करने से किया मना, प्रशासन अब खुद ही ठीक कराएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जयारोग्य चिकित्सालय में कई विभागों के पंखे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। अभी तक पीडब्ल्यूडी का ईएंडएम विभाग ही खराब पंखों को ठीक कराता था,लेकिन इस बार ईएंडएम ने पंखे ठीक करने से इनकार कर दिया है। अब जेएएच प्रशासन ठेका कर खराब पंखों को ठीक कराएगा। जेएएच के वार्डों में लगे पंखे ठीक कराने के लिए डेढ़ माह पहले ही जेएएच के वार्डों में पंखे ठीक कराने के लिए ईएंडएम को पत्र लिखा था। ईएंडएम ने जेएएच प्रशासन से पंखे ठीक करने से मना कर दिया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. जेएएच सिकरवार का कहना है कि जेएएच प्रशासन पंखों को ठीक कराने के लिए जल्द ठेका देगा।

खबरें और भी हैं...