मुरार और गिरवाई में भी बनेंगे आवास
ग्वालियर| मानपुर और महलगांव के बाद अब मुरार व केदारपुर में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए जाएंगे। हालांकि नई दोनों साइटों पर सिर्फ गरीबों के आवासों का ही निर्माण होगा। कमजोर और मध्यम आय वर्ग के लिए पुरानी साइटों पर ही आवासों बनेंगे। यह जानकारी योजना के नोडल अधिकारी पवन सिंघल ने दी। जानकारी के अनुसार, मानपुर के मुकाबले महलगांव के एलआईजी आवास में एक लाख रुपए और एमआईजी आवास में दो लाख रुपए अधिक कीमत रखी गई है। आवासों का आवंटन फार्म जमा होने के क्रम के आधार पर ही किया जाएगा। आवास की प्रकृति के हिसाब से फार्म की राशि भी तय की गई है।