पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मरीज लेकर आई 108 एंबुलेंस पंक्चर,खड़ी रही अस्पताल में

मरीज लेकर आई 108 एंबुलेंस पंक्चर,खड़ी रही अस्पताल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की लाइफ लाइन कही जाने वाली 108 एंबुलेंस की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। एंबुलेंस में उपकरण खराब और पर्याप्त जीवन रक्षक दवाएं न होना तो आम बात हो गई है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी न तो एंबुलेंस सही करवा रहे हैं अौर न ही जिगित्सा पर कोई कार्रवाई कर रहे हैं। शनिवार को एक मामला और देखने को मिला। भिंड की 108 एम्बुलेंस क्रमांक एमपी 02 एवी 5644 गोहद से जितेन्द्र जाटव नामक मरीज को जेएएच लेकर आई। जेएएच के आईसीयू में मरीज को शिफ्ट करने के बाद जब एंबुलेंस लौट रही थी, तभी माधौ डिस्पेंसरी स्थित दवा वितरण स्टोर के पास वह पंक्चर हो गई। पंक्चर होने पर पायलेट सोनू व ईएमटी ने एंबुलेंस में स्टेपनी लगाने के लिए जब जैक को एंबुलेंस के नीचे लगाया तो एंबुलेंस ऊपर ही नहीं उठी। पायलेट का कहना था कि एंबुलेंस का जैक बहुत छोटा है। काफी प्रयास के बाद भी जब जैक काम नहीं किया तो उन्होंने जैसे तैसे टायर बदला तक जाकर करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस जेएएच से रवाना हो सकी।

खबरें और भी हैं...