ट्रैक से क्लिप चोरी करता युवक पकड़ा
ग्वालियर| रेलवे सुरक्षा बल ने शुक्रवार-शनिवार की रात रेलवे ट्रैक पर गश्त के दौरान ट्रैक से लोहे की क्लिप चोरी करते हुए अजय तोमर निवासी गदाईपुरा को गिरफ्तार कर लिया। चोर का एक साथी मौके से भाग गया। पकड़े गए चोर के पास से 24 क्लिप बरामद की गई हैं। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।