पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पार्टियों व सामाजिक संस्थाओं से राय लेकर निगम मूर्तियों से हटा सकता है सीढ़ियां

पार्टियों व सामाजिक संस्थाओं से राय लेकर निगम मूर्तियों से हटा सकता है सीढ़ियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के पार्कों और चौराहों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर चढ़ने में उपयोग होने वाली सीढ़ियाें को निगम अफसर सुरक्षा की दृष्टि से हटाने की प्लानिंग कर रहे हैं। डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर शनिवार को फूलबाग स्थित पार्क में निगम के आयुक्त विनोद शर्मा ने इस संबंध में आपस में अफसरों से चर्चा भी की है। यह तभी किया जाएगा, जब राजनीतिक दल और सामजिक संस्थाओं से आपसी सहमति ले ली जाएगी।

मूर्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फूलबाग में पहली बार डाॅ.आंबेडकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण करने की बजाए नीचे तस्वीर रखकर फूल अर्पित किए गए। इससे मूर्ति की सुरक्षा बनी रही। यह प्रयोग निगम सहित जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अफसरों को पसंद आया है। आपस में चर्चा के दौरान राय निकलकर आई कि शहर में विभिन्न जगह पर महापुरुषों की प्रतिमाएं लगी हुई हैं। उनकी सुरक्षा भविष्य में बनी रहे, इसलिए सीढ़ियों को हटा दिया जाए। जब भी उनकी पुण्यतिथि और जयंती आए, तब नीचे तस्वीर रखकर मल्यार्पण कराया जाए। इस संबंध में आयुक्त श्री शर्मा ने बताया कि यह तभी किया जाएगा, जब शहर के सभी राजनीतिक दल और सामजिक दल अपनी सहमति देंगे। बिना उनकी सहमति के कदम नहीं उठाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...