परशुराम चल समारोह 22 को, ग्रामीण क्षेत्र में किया जनसंपर्क
भगवान परशुराम चल समारोह 22 अप्रैल को निकाला जाएगा। चल समारोह शाम 4 बजे अचलेश्वर मंदिर से शुरू होगा और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महाराज बाड़ा पर इसका समापन किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में जन संपर्क किया जा रहा है। संयोजक अरुण शर्मा के नेतृत्व में ओमप्रकाश भार्गव, पंकज भार्गव, वासुदेव शर्मा ने डबरा, छीमक, कल्यानी, पिपराह आदि ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच कर सभी ब्राह्मण बंधुओं से भगवान परशुराम चल समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।