पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बिजली कंपनी ने काट दिए तो पूर्व विधायक ने जोड़े लोगों के कनेक्शन

बिजली कंपनी ने काट दिए तो पूर्व विधायक ने जोड़े लोगों के कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| कोटेश्वर मंदिर के पास रहने वाले लोगों के बिजली कनेक्शन बिल जमा नहीं करने के कारण बिजली कंपनी ने काट दिए थे। शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने इसकी सूचना पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर को दी। सूचना मिलने पर श्री तोमर मौके पर पहुंचे और लोगों के कनेक्शन जोड़ दिए। श्री तोमर ने आरोप लगाया कि यहां रहने वाले गरीब लोगों को लंबे समय से आकलित खपत के बिल भेजे जा रहे हैं। इसके चलते यह लोग बिल नहीं भर पा रहे। इसके चलते बिजली कंपनी ने कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन जोड़ने वालों में पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह चौहान, राहुल राय, राजेश चौहान, आकाश रावत, आशीष सोमवंशी, दीपक प्रजापति आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...