ये शाम मस्तानी में गाए सदाबहार नगमे
गायक कलाकार ग्रुप की ओर से शनिवार को ये शाम मस्तानी का आयोजन किया गया। एक होटल में हुए कार्यक्रम का आगाज गगन भार्गव ने ये शाम मस्तानी...गीत से किया। इसके बाद छतरपुर से आए संतोष सोनी ने बदन पे सितारे लपेटे हुए..., अतुल शर्मा ने ओम शांति ओम..., पद्माकर खंडालकर ने क्या हुआ तेरा वादा..., अनुराधा घोड़के ने बाबू जी धीरे चलना, डॉ. गोपाल दुबे ने सुहानी चांदनी..., अनुपम तिवारी ने चला जाता हूं किसी की धुन में..., सहित अन्य कलाकारों ने दर्शकों की फरमाइश पर गीत की प्रस्तुति दी।
Musical Evening