पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • म्यूजिक यूनिवर्सिटी में 16 अप्रैल से शुरू होंगी कोर्स वर्क की क्लास

म्यूजिक यूनिवर्सिटी में 16 अप्रैल से शुरू होंगी कोर्स वर्क की क्लास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजा मानसिंह तोमर आर्ट एंड म्यूजिक यूनिवर्सिटी में पीएचडी कोर्स वर्क की क्लासेस 16 अप्रैल से शुरू होंगी। साथ ही स्टूडेंट्स के लिए रिसर्च मैथडोलॉजी पर वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा। इसके लिए स्टूडेंट्स की उपस्थिति अनिवार्य है। जो स्टूडेंट्स कोर्स वर्क की क्लास में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें पीएचडी काेर्स वर्क की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। यह कार्यशाला दो सत्रों में होगी। इसमें सुबह 11 से 1 बजे और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक क्लास होंगी।

Edu ‌Update

एक्सपर्ट लेंगे क्लास
16 अप्रैल को डॉ. संजय सिंह और डॉ. रंजना टोणपे, 17 को डॉ. सुनील पावगी, डॉ. योगेश्वरी फिरोजिया, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, 19 अप्रैल को डॉ. विनोद कटारे, डॉ. बलवंत सिंह भदौरिया, 20 अप्रैल को डॉ. एसके मैथ्यू, डॉ. संजय सिंह रिसर्च वर्क की क्लास लेंगे। इसके अलावा इन एक्सपर्ट को ही आगे की क्लासेस के लिए भी नियुक्त किया गया है। ये कोर्स वर्क की क्लासेस 28 अप्रैल तक चलेंगी।

खबरें और भी हैं...