पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ग्वालियर की पूनम बनीं प्राइड ऑफ एमपी

ग्वालियर की पूनम बनीं प्राइड ऑफ एमपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | ग्वालियर

मिसेज इंडिया क्वीन का सफर आसान नहीं था लेकिन परिवार से मिले सपोर्ट की वजह से मैं यहां तक पहुंच सकी। पति अनिल सप्रा के साथ बेटे रोहन ने कहा कि आपको एक मौका मिला है, इसमें कुछ कर दिखाओ। तब मुझे अहसास हुआ कि मैं भी और भारतीय महिलाओं की तरह आगे कुछ कर सकती हूं। इसके बाद कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने की तैयारी शुरू की। पेशे से फैशन डिजाइनर हूं, इसलिए दोस्त रोशनी गुप्ता के साथ इंटरनेट पर ड्रेस सर्च की और नए पैटर्न के हिसाब से डिजाइन भी कीं। यह कहना है मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस में दो अवॉर्ड जीतने वाली शहर की पूनम सप्रा का। दिल्ली में हुए ग्रांड फिनाले में पूनम को पीपुल्स च्वॉइस अवॉर्ड और प्राइड ऑफ एमपी अवॉर्ड से नवाजा गया। इसमें देशभर से 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

पूनम सप्रा।

कॉम्पटीशन में हुए 3 राउंड
कॉम्पटीशन में 3 राउंड हुए, जिसमें इंट्रोडक्शन राउंड, नेशनल कास्ट्यूम राउंड और ईवनिंग गाउन राउंड शामिल है। पूनम ने इंट्रोडक्शन राउंड में खुद की लिखी कविता दिल भी अड़ गया है बच्चे की तरह मेरा...सुनाई। नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में लोटस थीम पर पारंपरिक लहंगा चुनरी ड्रेस पहनी और नारी शक्ति के बारे में बताया। आखिरी राउंड में रैंप वॉक की। इसमें 12 निर्णायक की टीम थी, जिसमें पूनम ढिल्लन और महिमा चौधरी शामिल रहीं।

पुरुष होती, देती बराबर हक
कॉम्पटीशन के एक राउंड में निर्णायकों ने पूनम से सवाल किया कि आपको एक दिन के लिए आदमी बना दिया जाए तो क्या करोगी। उसके बाद पूनम ने जवाब दिया कि सबसे पहले मैं अपने परिवार की सभी महिलाओं का सम्मान करूंगी और समाज में सभी महिलाओं को समान रूप से उनका बराबर का दर्जा भी दूंगी।

खबरें और भी हैं...