समीक्षा इंस्टीट्यूट पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए टेस्ट आज
ग्वालियर | शहर के फूलबाग स्थित समीक्षा इंस्टीट्यूट पर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए रविवार को टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह टेस्ट सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इंस्टीट्यूट के निदेशक नरेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि टेस्ट में रेलवे, एसएससी, एसआई और संविदा शिक्षक के लिए टेस्ट कराया जाएगा। इसमें पेपर हिंदी और इंग्लिश भाषा में होंगे। इंस्टीट्यूट की ओर से युवाओं की सहूलियत के लिए एप्लीकेशन भी जारी की गई है। इसके माध्यम से टेस्ट की प्रैक्टिस की जा सकती है।