पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बीडी गुप्ता एकादश ने हरिहर निवास एकादश को 7 विकेट से दी शिकस्त

बीडी गुप्ता एकादश ने हरिहर निवास एकादश को 7 विकेट से दी शिकस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर| ग्वालियर

एडवोकेट्स एकादश प्रीमियर लीग में बीडी गुप्ता एकादश ने हरिहर निवास एकादश के खिलाफ 7 विकेट से जीत लेकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। उधर टीएन दीक्षित एकादश और एमए शाह एकादश ने भी अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर अंतिम चार के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की। जीवाजी यूनिवर्सिटी के मैदान पर खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में हरिहर निवास एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में बीडी गुप्ता एकादश ने गेंदबाजी के बल्लेबाजी में भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की खबर लेते हुए तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। विजयी टीम की तरफ से रोहित श्रीवास्तव ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उधर दिन के अन्य मुकाबलों में टीएन दीक्षित एकादश ने भी उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए केसी अग्रवाल एकादश को 5 विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। उधर अंतिम क्वार्टर फाइनल में एमए शाह एकादश ने एमएल मोदी एकादश को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी पेश की। क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में शनिवार से खेले जाएंगे। यह मैच 20-20 ओवर के होंगे। गौरतलब है कि लीग में क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबले 10-10 ओवर के खेले गए हैं।

Cricket League

खबरें और भी हैं...