ग्वालियर का शर्मनाक प्रदर्शन बरकरार, अब इंदौर ने हराया
होशंगाबाद में इंदौर के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में ग्वालियर की खिलाड़ी बल्लेबाजी करते हुए।
ग्वालियर संभाग का होशंगाबाद में खेले जा रहे संभागीय अंडर-19 (गर्ल्स) क्रिकेट टूर्नामेंट में शर्मनाक प्रदर्शन जारी है। नर्मदापुरम संभाग के खिलाफ हार का मुंह देख चुकी ग्वालियर ने इंदौर के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में भी असहाय नजर आई। नवनिर्मित खेल मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंदौर ने ग्वालियर संभाग को 87 रन के बड़े अंतर से हराकर अपनी शानदार शुरुआत की। इंदौर ने शनिवार को 50 ओवर में 8/219 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इंदौर की तरफ से संजना आवास ने 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा आसना पाटीदार ने 39 रन और उन्नति ने 33 रन का योगदान दिया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्वालियर टीम 132 रन ही बना सकी।