मेरे बेटे का जन्म 29.07.1999 को दोपहर 2 बजे
 मेरे बेटे का जन्म 29.07.1999 को दोपहर 2 बजे ग्वालियर में हुआ है। वो इस वर्ष NEET 2018 दे रहा है। उसकी सफलता की क्या संभावना है?
 डाॅ. संजीव मेहरा
आपके बेटे के NEET 2018 में सफल होने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है।
 मेरा जन्म 4 जून 1966 को सुबह 5.10 बजे हुआ। मेरा स्वास्थ्य बहुत खराब रहता है। मुझे कभी मेरे किए गए अच्छे काम का क्रेडिट नहीं मिलता। क्या करना चाहिए?
 सुधा अग्रवाल
प्रतिदिन भगवान शिवजी की आराधना करें। साथ ही रोज 51 बार ओम नम: शिवाय का जाप करें। सबकुछ ठीक होता चला जाएगा।
 मेरा जन्म 9 जनवरी 1985 को दोपहर 4 बजे हुआ। विवाह को 3 वर्ष हो गए। मेरी सरकारी नौकरी कब तक लगेगी? हर काम में अड़चनें आ रही हैं? क्या करें?
 नेहा श्रीवास्तव
सरकारी नौकरी लगने की संभावना कम है। प्राइवेट सेक्टर में ही जाॅब ढूंढें। रोज सांईं बाबा की पूजा करें और 21 बार ओम सांईंनाथ का जप करें।
 मेरा जन्म 19 फरवरी 1978 को शाम 4 बजे हुआ। मेरे ऑफिस में जॉब को लेकर असमंजस चल रहा है। क्या मुझ पर इसका प्रभाव पड़ेगा?
 ए. दुबे
आपको ऑफिस में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। इस बारे में चिंता न करें।