पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • एजेंसियों को 3 दिन से नहीं मिला कैश, खाली हुए एटीएम

एजेंसियों को 3 दिन से नहीं मिला कैश, खाली हुए एटीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराज बाड़े पर एक ही एटीएम में कैश होने की वजह से लोगों की लगी लाइन।

बिजनेस रिपोर्टर | ग्वालियर

आरबीआई से डिमांड के मुताबिक बैंकों को कैश नहीं मिलने से नगदी संकट बरकरार है। एटीएम में कैश भरने वाली एजेंसियों के मुताबिक, तीन दिन से कैश नहीं मिला है। इससे शनिवार को शहर के 250 में से ऑफ साइड लगे (ब्रांचेज से अलग) करीब 140 एटीएम खाली हो चुके हैं। सर्वाधिक 165 एटीएम वाला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने खाली हुए एटीएम में कैश पहुंचाने के लिए रविवार को छुट्टी दिन भी खुलेगा।

मंगलवार-बुधवार तक कैश आने की संभावना: एसबीआई के रीजनल मैनेजर अवधेश सक्सेना के अनुसार, नगदी संकट दूर करने के लिए बैंक प्रबंधन आरबीआई भोपाल से संपर्क में बना हुआ है। संभावना है कि मंगलवार-बुधवार तक कैश स्कैब और चेस्टों को मिल जाएगा।

बड़े नोट अधिक भेजने बैंकों ने की डिमांड: यूको बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक नवलकिशोर शुक्ला ने बताया, बड़े नोटों की कमी (500 व 2000 हजार रुपए) और छोटे नोटों (200 रुपए) के कारण एटीएम जल्द खाली हो रहे हैं। यही कारण है कि बैंकों ने बड़े नोट अधिक भेजने के लिए आरबीआई से डिमांड की है।

शहर में किस बैंक के कितने एटीएम हुए खाली
बैंक कुल एटीएम खाली एटीएम

एसबीआई 165 100

सेंट्रल बैंक 20 11

बैंक ऑफ बड़ौदा 15 08

पीएनबी 22 10

यूको बैंक 10 04

बैंक ऑफ महाराष्ट्र 06 03

यूनियन बैंक 08 04

(नोट: एटीएम में कैश भरने वाली एजेंसियों दी जानकारी के अनुसार)

परेशान रहे लोग
दृश्य-एक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाराज बाड़ा ई-कॉर्नर में छह एटीएम हैं। पांच एटीएम में कैश नहीं था। एक में कैश था लेकिन कैश निकालने वालों की संख्या अधिक होने से लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा था। नयागांव स्थित सीआरपीएफ कैंप के डीएस यादव महाराज बाड़ा में खरीदारी करने आए थे। उन्हें कैश निकालने के लिए आधा घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

दृश्य-दो: दीनदयाल मॉल में चार अलग-अलग बैंकों के एटीएम लगे हुए हैं। लेकिन यहां सिर्फ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम में कैश था। यहां भी कैश निकालने वालों की लंबी लाइन लगी हुई थी। डीडी मॉल में खरीदारी करने आए केपी द्विवेदी भी यहां अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

दृश्य-तीन: ओल्ड हाईकोर्ट स्थित यूको बैंक की शाखा में लगे एटीएम में शुक्रवार को कैश भरा गया लेकिन शनिवार तक एटीएम खाली हो गया। मनीष शर्मा इस एटीएम से कैश निकालने पहुंचे लेकिन कैश नहीं होने से निराश होकर लौट गए।

दृश्य-चार: सिटीसेंटर, सेल्सटैक्स बिल्डिंग में लगे पीएनबी के एटीएम व बहोड़ापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम भी कैश नहीं होने के कारण बंद थे।

खबरें और भी हैं...