पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • चंबल नदी से पानी लाने के लिए सर्वे का रूट तय

चंबल नदी से पानी लाने के लिए सर्वे का रूट तय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | चंबल का पानी लाने के लिए तकनीकी टीम ने सर्वे का रूट तय कर लिया है। पीएचई अधिकारियों के साथ शनिवार को तकनीकी टीम ने नूराबाद से तिघरा तक के रूट का जायजा लिया। याद रहे, शुक्रवार को चंबल से नूराबाद तक रोड किनारे पानी की लाइन लाने के लिए रूट देखा था। अब नूराबाद से तिघरा तक के लिए अंदरूनी रास्ते का चयन किया जाएगा या रोड किनारे ही लाइन लाई जाएगी, इसका निर्णय जीपीएस सर्वे के बाद होगा। लाइन बिछाने के लिए लेवल और दूरी, दोनों का अंदाजा लगाने के बाद ही स्थान तय किया जाएगा। निगम कमिश्नर विनोद शर्मा के अनुसार, प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू करने के लिए जल्द ही सर्वे का काम पूरा करा लिया जाएगा। तकनीकी अधिकारियों के अनुसार, दो सप्ताह में डिटेल रिपोर्ट तैयार करने का प्रयास है ताकि माह के अंत तक एनसीआर में रिपोर्ट सबमिट कर लोन की प्रक्रिया शुरू कराई जा सके।

150 एमएलडी पानी आएगा: शहर की मौजूदा डिमांड 200 एमएलडी यानि 20 करोड़ लीटर पानी की है। आने वाले 10 वर्षों में यह डिमांड बढ़कर 350 एमएलडी या 35 करोड़ लीटर तक पहुंच जाएगी। इतने पानी की पूर्ति तिघरा के स्तर पर कर पाना मुश्किल है। ऐसे में चंबल से 150 एमएलडी या 15 करोड़ लीटर पानी रोजाना लेने के लिए लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इस पर 269 करोड़ व्यय संभावित है। 10 वर्ष बाद बढ़ी हुई पानी की डिमांड के अनुसार, समानांतर एक और लाइन बिछाकर सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...