पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • स्वास्थ्य... जिला और सिविल अस्पताल आज दो घंटे खुलेगा

स्वास्थ्य... जिला और सिविल अस्पताल आज दो घंटे खुलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | जिला अस्पताल मुरार और सिविल अस्पताल हजीरा में रविवार को दो घंटे की ओपीडी रहेगी। सिविल सर्जन डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि इन अस्पतालों में सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी खुलेगी। ज्ञात रहे कि शनिवार को अंबेडकर जयंती का अवकाश और रविवार है। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि दो दिन लगातार छुट्टी रहे तो एक दिन दो घंटे के लिए अस्पताल खोला जाए। इसलिए रविवार को जिला अस्पताल मुरार और सिविल अस्पताल हजीरा में दो घंटे की ओपीडी संचालित होगी।

जेयू... बीएड छात्र 20 अप्रैल तक भर सकेंगे परीक्षा फाॅर्म
ग्वालियर | जीवाजी यूनिवर्सिटी ने बीएड छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की तारीख तय कर दी है। बीए-बीएड पहले सेमेस्टर, बीएससी बीएड, बीएड-एमएड इंटीग्रेटेड व बीएड पार्ट टाइम पहले सेमेस्टर के छात्र नियमित शुल्क के साथ 20 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं, जबकि विलंब शुल्क 500 रुपए के साथ 21 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे।

रेलवे... 22 तक बदले रूट व स्टेशन से चलेगी बरौनी
ग्वालियर | ग्वालियर-बरौनी ट्रेन के रूट व स्टेशन में 14 से 22 अप्रैल तक परिवर्तन किया गया है। सोनपुर मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ग्वालियर-बरौनी मेल को 16 अप्रैल तक तथा बरौनी -ग्वालियर मेल को 15 से 17 अप्रैल तक शाहपुर पटोरी के परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। ग्वालियर-बरौनी मेल 17 से 21 अप्रैल तक बरौनी के स्थान पर छपरा तक ही संचालित की जाएगी।

खबरें और भी हैं...