रात 11 बजे घर पहुंचा युवक, सुबह फांसी के फंदे पर मिला शव
ग्वालियर| सात भाई की गोठ इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पिता ने सुबह फांसी के फंदे पर उसे लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को परिजन ने बताया कि मृतक की प|ी अपने पिता के साथ चली गई थी और वह उसे लेकर आने की बात कह रहा था। इसके बाद अचानक यह कदम उठा लिया।
सात भाई की गोठ में रहने वाला मनोज रजक (27) लाउंड्री संचालित करता था। शुक्रवार की शाम को वह 5 बजे घर पहुंचा। इसके बाद फिर बाजार की कहकर निकल गया। रात लगभग 11 बजे घर लौटा और कमरे में सोने जाने की कहकर चला गया। सुबह पिता चंद्रस्वरूप ने कमरे में जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे से लटक रहा था। परिजन ने पुलिस को बताया कि मनोज की प|ी कुछ समय पहले अपने पिता के पास चली गई थी। वह प|ी को लाने के लिए एक-दो दिन बाद जाने की कह रहा था लेकिन अचानक उसने ऐसा कदम उठा लिया। टीआई संजीव नयन शर्मा के अनुसार फिलहाल वजह का खुलासा नहीं हुआ है। जांच की जा रही है।
पटरी पर शव मिला: झांसी रोड इलाके में रेत मंडी के ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। युवक की उम्र 40 वर्ष है। इसकी पहचान नहीं हुई है। पुलिस पहचान के प्रयास में लगी है।