सुरेश नगर में बम की सूचना मिली, पुलिस पहुंची तो मिला चला हुआ डाई मार्कर हथगोला
ग्वालियर| थाटीपुर के सुरेश नगर में शनिवार की शाम को बम पड़े होने की सूचना ने पुलिस को परेशान कर दिया। पुलिस यहां पर पहुंची भी लेकिन बम नहीं मिला। यहां से डाई मार्कर हथगोले का शैल मिला। इसे ही लोग बम समझ रहे थे। उपद्रव के दौरान उपद्रवियों को तितर बितर करने के लिए डाई मार्कर हथगोले का उपयोग किया था। ताकि लोग तितर-बितर हों और उनके कपड़ों पर हथगोले से निकला रंग लग जाए, जिससे उपद्रव के बाद भी इनकी पहचान हो सके। थाटीपुर थाने के टीआई रविंद्र गुर्जर ने बम डिस्पोजल स्क्वाड को भी बुलाया था लेकिन बीडीएस के आने से पहले ही यह पता चला गया कि यह बम नहीं है।