पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 3 बुलेट पर सवार हुए बीएसएफ के 36 जवान, बनाया रिकॉर्ड

3 बुलेट पर सवार हुए बीएसएफ के 36 जवान, बनाया रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की पुरुषों की जांबाज टीम के 36 जांबाजों ने 3 बुलेट पर सवार होने का रिकॉर्ड बनाया है। इन सभी ने नई दिल्ली के शहीद राव लक्ष्मीचंद मार्ग पर यह कारनामा किया और 55.52 सेकंड में एक किमी की दूरी भी तय की। 2011 में भारतीय सेना के 30 जवान 3 बुलेट पर सवार हुए थे और उन्होंने 1 मिनट में एक किमी की दूरी तय की थी। इससे पहले वर्ष 2006 में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के 26 जवानों ने 3 बुलेट पर सवार होकर एक मिनट 16 सेकंड में एक किमी की दूरी तय की थी। इस रिकॉर्ड की दावेदारी लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए की गई है। इस अवसर पर अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...