एआईसीटीई कराएगा ओपन चैलेंज कॉम्पटीशन
ग्वालियर | ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की ओर से नेशनल लेवल ओपन चैलेंज कॉम्पटीशन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग टॉपिक पर कॉम्पटीशन रखा गया है, जिसमें एलिजिबल कैंडिडेट्स शामिल हो सकेंगे। इस संबंध में एआईसीटीई की वेबसाइट पर एक सर्कुलर जारी किया गया है। इसमें संबंधित टॉपिक, प्रॉब्लम बताई गई है। इसके बेस्ट सॉल्यूशन ढूंढने वालों को अवॉर्ड दिए जाएंगे। इसमें 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम को 50 हजार, द्वितीय को 30 हजार और तृतीय को 10 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा।