पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अब इंडोनेशियाई कोच देंगे बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग

अब इंडोनेशियाई कोच देंगे बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर बैडमिंटन अकादमी को अब इंडोनेशिया का कोच मिलेगा जिससे खिलाड़ियों के खेल में निखार आएगा। नए कोच इस माह के अंत तक अकादमी ज्वाइन कर लेंगे। हैदराबाद स्थित पुलैला गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी से मप्र खेल एवं युवक कल्याण विभाग का करार हुआ है। करार के तहत हैदराबाद अकादमी में प्रशिक्षण दे रहे 10 कोच में से एक कोच ग्वालियर बैडमिंटन अकादमी को दिया जाएगा।

2009 में शुरु हुई थी अकादमी

पुलैला गोपीचंद राज्य बैंडमिंटन अकादमी ग्वालियर में 2009 में शुरु की गई थी। इसमें गर्ल्स व बॉयज की कुल 24 सीटें हैं। 2010 से 2015 तक अकादमी के सदस्य रहे सौरभ वर्मा, समीर वर्मा और श्रेयांसी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया। यहां के खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग मिले इसके लिए राज्य सरकार ने पुलैला गोपीचंद को यहां का मुख्य कोच नियुक्त किया था। वे नि:शुल्क रूप से अकादमी को प्रमोट कर रहे हैं।

बैडमिंटन अकादमी में प्रैक्टिस करते खिलाड़ी।

कम्पू स्थित खेल परिसर में बनी बैडमिंटन अकादमी में प्रदेश से 8 से 13 वर्ष के 24 खिलाड़ी रहते हैं। एक खिलाड़ी पर साल भर में लगभग तीन लाख रुपए खर्च होते हैं, उनके रहने, खाने से लेकर पढ़ाई तक की जिम्मेदारी सरकार उठाती है।

अकादमी में इसी माह आएंगे कोच

यशोधरा राजे सिंधिया, खेल मंत्री मप्र

बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग के लिए इंडोनेशिया के कोच की नियुक्ति की गई है, वे इसी माह ट्रेनिंग देना शुरु कर देंगे। उनका सेलेक्शन पुलैला गोपीचंद ने ही किया है।

खिलाड़ी लेते हैं बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग

खबरें और भी हैं...