पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मातृछाया ने दिलाया अनाथाें को परिवार

मातृछाया ने दिलाया अनाथाें को परिवार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महलगांव स्थित मातृछाया शिशु कल्याण केंद्र

डीबी स्टार. ग्वालियर

ग्वालियर के मातृछाया शिशु गृह में रहने वाले 56 में से 16 अनाथ बच्चों को नया परिवार मिल गया है और अपनों से बिछुड़े 26 बच्चे भी परिवार के पास पहुंच गए है। अनाथ बच्चों को परिवार से मिलाने में सबसे बड़ा योगदान शिशु गृह संचालकों, स्टाफ के साथ पुलिस अफसरों का भी रहा है। यहां के कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिन्हें विदेशी परिवारों ने गोद लिया है और अब वे स्पेन, यूएसए जैसे देशों में रह रहे हैं। डीबी स्टार ने शिशु गृह संचालक से बात की तो पता चला कि अभी जो बच्चे उनके पास रह रहे हैं उनको भी परिवार की तरह ही प्यार दिया जाता है। स्कूल से लेकर मनोरंजन की सभी सुविधाएं उनको मिल रही हैं। शिशु गृह के सचिव विजय गुप्ता के अनुसार मातृ छाया से ही 56 बच्चों में 42 बच्चों को अपना परिवार मिल गया है।

खबरें और भी हैं...