पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • विवेकानंद क्लब ने संजय क्लब को 4 विकेट से हराया

विवेकानंद क्लब ने संजय क्लब को 4 विकेट से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैच के दौरान शॉट लगाता संजय क्लब का बल्लेबाज।

ग्वालियर | कड़े मुकाबले में विवेकानंद क्लब ने संजय क्लब को 4 विकेट से शिकस्त दी। एमएलबी मैदान पर खेले गए मैच में संजय क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि संजय क्लब पूरे 25 ओवर नहीं खेल पाी और 20 ओवर में ही 10/149 रन पर ढेर हो गई। सुनील ने 24 और सोनू ने 22 रन की पारी खेली वहीं शेष बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। गेंदबाजी में विवेकानंद क्लब की ओर से विक्रांत ने 5 और शिवम ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विवेकानंद क्लब ने 24 ओवर में विजयी लक्ष्य हासिल कर किया। सार्थक ने सर्वाधिक 48 रन बनाए वहीं वसीम ने 31 रन और शिवम ने 33 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...