पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • केंद्रीय विद्यालय गुना का विजयी आगाज, दोनों मुकाबले जीते

केंद्रीय विद्यालय गुना का विजयी आगाज, दोनों मुकाबले जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | ग्वालियर

एनएनआईपीई में बुधवार को नेहरू गोल्ड कप हॉकी (अंडर-15) के मुकाबले खेले गए जिसमें केंद्रीय विद्यालय गुना ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। इससे पूर्व मुरार छावनी स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-3 में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य राघवेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उनके अलावा खेल अधिकारी प्रशांत सिंह तोमर, राजेश यादव व अरविंद यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में कुल सात टीम भाग ले रही हैं। आज खेले गए मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय नीमच ने केंद्रीय विद्यालय-2 इंदौर को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से शिकस्त दी वहीं केंद्रीय विद्यालय सीपीई इटारसी ने केंद्रीय विद्यालय-4 ग्वालियर को 1-0 से हराया। केंद्रीय विद्यालय गुना ने पहले मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय मंदसौर को 3-0 से और दूसरे मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय सीपीई इटारसी को 2-0 से पटकनी दी। इसे अलावा केंद्रीय विद्यालय नीमच ने केंद्रीय विद्यालय-1 ग्वालियर को 2-0 से पराजित किया। दिन में खेले गए अंतिम मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय-4 ग्वालियर को केंद्रीय विद्यालय मंदसौर ने 2-0 से परास्त किया।

Hockey Tournament

केंद्रीय विद्यालय सीपीई इटारसी की टीम मैच जीतने के बाद। प्रतियोगिता के मुकाबले एलएनआईपीई में खेले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...