भाजपा ने मनाया कर्नाटक जीत का जश्न
भाजपा ने मनाया कर्नाटक जीत का जश्न
ग्वालियर|भाजपा ने कर्नाटक में जीत का जश्न शहर में विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर मनाया। फूलबाग चौराहे पर हुए कार्यक्रम में साडा के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों में विश्वास दिखाते हुए जनता ने एक बार फिर भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाया है। इस मौके पर अभय चौधरी, समीक्षा गुप्ता आदि मौजूद थीं।