पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ग्वालियर| रेलवे बोर्ड व मंत्री के फिजूल खर्ची रोकने के

ग्वालियर| रेलवे बोर्ड व मंत्री के फिजूल खर्ची रोकने के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| रेलवे बोर्ड व मंत्री के फिजूल खर्ची रोकने के निर्देश ग्वालियर में नजर अंदाज किए जा रहे हैं। एेसी ही एक शिकायत रेलवे के रिटायर्ड डिप्टी एसएस अशोक मिश्रा ने रेल मंत्री व रेलवे निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को भेजी है। शिकायत के अनुसार, रेलवे के निर्माण विभाग के अफसर नया दफ्तर संभालने के बाद अपने हिसाब से सुविधाएं जुटाने पर लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। ग्वालियर में रेलवे के निर्माण विभाग के अधिकारी ने अपने दफ्तर को अपडेट कराते हुए लगभग ढाई लाख रुपए खर्च कर दिए। इससे पहले भी इसी दफ्तर पर लगभग दो लाख रुपए खर्च किए गए थे। साथ ही ग्वालियर स्टेशन पर प्लेटफार्म चार पर स्थित रेलवे के निर्माण विभाग के कार्यालय में तीन अधिकारियों के दफ्तर खाली पड़े हैं। डिप्टी सीई एसके मिश्रा ने बताया कि कार्यालय में नॉर्थ-ईस्ट में टॉयलेट था, जिसे हटाकर काम कराया गया है अौर रेस्ट हाउस में नए ठेकेदार के काम न करने पर कुटेशन पर काम कराया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...