पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 4 करोड़ 27 लाख की लागत से बनेगा जीव प्रजनन केंद्र

4 करोड़ 27 लाख की लागत से बनेगा जीव प्रजनन केंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीव प्रजनन केंद्र का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री नाईक व तोमर।

केंद्रीय मंत्री नाईक और तोमर ने किया शिलान्यास

सिटी रिपोर्टर| ग्वालियर

आयुर्वेदिक औषधि विकास अनुसंधान संस्थान में जीव प्रजनन केंद्र प्रयोगशाला का निर्माण 4 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस प्रयोगशाला में उच्च नस्ल के पशु रखे जाएंगे। इन पशुओं पर आयुर्वेदिक दवाओं का प्रयोग किया जाएगा। साथ ही यहां पशुओं के प्रजनन की व्यवस्था रहेगी। संस्थान में मंगलवार को केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपाद यस्सो नाईक, केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने जीव प्रजनन केंद्र प्रयोगशाला का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष बालेंदु शुक्ला, अल्प संख्यक आयोग सदस्य डॉ. एएस भल्ला, केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक प्रो. केएस धीमान, डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. जयवीर भारद्वाज, पीएल भारती आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...