पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • उधार दिए 1.5 लाख रुपए वापस मांगे तो गोली मारी

उधार दिए 1.5 लाख रुपए वापस मांगे तो गोली मारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| गोला का मंदिर इलाके के मेला ग्राउंड पर भिंड के एक युवक की बांह में गोली मार दी। वारदात रात लगभग 9.30 बजे की है। गोली मारने की वजह 1.5 लाख रुपयों का लेनदेन बताया जाता है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

भिंड में रहने वाले अखिलेश जाटव ट्रांसपोर्टर हैं। व्यवसाय के सिलसिले में भोपाल में रहने वाले अपने दोस्त अनिरुद्ध दुबे को 1.5 लाख रुपए उधार दिए थे। वह रुपए वापस मांग रहा था तो अनिरुद्ध टाल-मटोल कर रहा था। मंगलवार की रात की रात 9.30 बजे अनिरुद्ध ने रुपए देने की बात कहकर मेला ग्राउंड पर बुलाया था। यहां पर इनके बीच विवाद हुअा, अनिरुद्ध दुबे और उसके साथियों ने गोली मार दी।

खबरें और भी हैं...