पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • स्वर्ण रेखा के किनारे लिंक रोड के लिए लगवाए निशान

स्वर्ण रेखा के किनारे लिंक रोड के लिए लगवाए निशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान बांध से आपागंज कब्रिस्तान तक स्वर्ण रेखा के किनारे लिंक रोड बनाने के लिए नगर निगम ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लगभग एक किलोमीटर लंबी अौर 6 मीटर चौड़ी यह रोड बनाने में 40 निर्माण कार्य बाधक बन रहे हैं। निगम के अमले ने शनिदेव मंदिर के सामने का हिस्सा छोड़कर शेष मकानों पर लाल रंग के निशान लगवा दिए थे। इन निशानों के आधार पर लोगों ने खुद ही अपने दो मंजिला मकानों का अगला भाग तोड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि अपने हाथ से अपना ही अतिक्रमण तोड़ने का काम शुरुआत के कुछ संपत्ति स्वामियों द्वारा ही किया जा रहा है। निगम के मुख्य समन्वयक अधिकारी प्रेम पचौरी ने मौका मुआयना कर अतिक्रमणकर्ताओं को समझाइश दी कि वे रोड में बाधक निर्माण को स्वयं हटवा लें ताकि उनका नुकसान ज्यादा न हो।

लक्ष्मीबाई की समाधि के पास से ट्रिपल आईटीएम तक बनेगी रोड: लक्ष्मीबाई की समाधि से ट्रिपल आईटीएम के पास तक लिंक रोड का निर्माण कराया जाएगा। इससे उपनगर ग्वालियर की मेन रोड पर यातायात का भार कम होगा। दो चरणों में प्रस्तावित इस रोड के निर्माण पर 15 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। पहले चरण में लक्ष्मीबाई पुल से किला गेट पुल तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। दूसरे चरण में किला गेट से ट्रिपल आईटीएम के पास तक रोड बनेगी।

खबरें और भी हैं...