पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • साहब, तीन महीने से नहीं आ रहा पानी, हमारी तकलीफ तो समझो

साहब, तीन महीने से नहीं आ रहा पानी, हमारी तकलीफ तो समझो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साहब, हम पानी मांगने आए हैं। तीन महीने से पानी नहीं मिल रहा है। एक दिन आपको पानी नहीं मिलेगा, तब पीड़ा को जान सकोगे। बार-बार आश्वासन दे दिया जाता है। आप लोग तो एसी में बैठे हुए हैं, हमारे यहां तो कूलर और पंखे तक नहीं है। जहां पर पानी की समस्या के लिए खुदाई होना चाहिए। वहां पर खुदाई न कर दूसरी जगह की जा रही है। कुछ इस तरह की बहस पानी मांग रहीं महिलाओं और नगर निगम के अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव और जल प्रदाय प्रभारी कार्यपालन यंत्री आरएन करैया से 15 मिनट तक चली।

नगर निगम के मुख्यालय पर मंगलवार को पानी की समस्या छाई रही। पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर पानी की समस्या को लेकर धरना देकर बैठ गए। वे अभी बाहर तक ही पहुंचे थे कि वार्ड-9 मैदाई मोहल्ले की महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर धरना दे दिया। उन्हें आश्वासन मिला, तब महिलाएं जनसुनवाई से गईं।

आवासीय क्षेत्र में व्यासायिक उपयोग रोकंे: रहवासी काॅलोनी एलेक्जर एमके सिटी के लोग जनसुनवाई में पहुंचे। उनका कहना था कि रहवासी क्षेत्र में व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंध है। उसके बाद भी कैंपस में अघोषित हॉस्टल, कोचिंग और भोजनालय चल रहे हैं। ये वे फ्लैट और डुपलेक्स हैं, जिनकी रजिस्ट्री तक नहीं हुई। हमारे बच्चों को पार्कों में खेलने नहीं दिया जाता।

छात्रा को भाई-बहन ने सड़क पर पीटा:थाटीपुर इलाके में 12वीं की छात्रा को भाई-बहन ने मिलकर सड़क पर पीटा। छात्रा ने थाने में शिकायत की। वहां सुनवाई नहीं हुई तो मंगलवार को एसपी ऑफिस में आयोजित जनसुनवाई में शिकायत की है। घटना 10 मई की है।श्रीनगर कॉलोनी थाटीपुर में रहने वाली छात्रा ने शिकायत की है कि वह 10 मई शाम वह बाजार जा रही थी। तभी चौहान प्याऊ के पास उसके पड़ोस में रहने वाली युवती कल्पना और उसके भाई रिंकू ने रास्ते में मारपीट की और हाथ पर काट लिया।वहीं थाटीपुर कॉलोनी की बैरक क्वार्टर में रहने वाली भारती सोनी ने शिकायत की है कि पड़ाव के मरीमाता महलगांव इलाके में उन्होंने 5 दिसंबर 2015 को प्लॉट खरीदा था। जिसका भुगतान भी उन्होंने कर दिया था। इस प्लॉट पर राजेंद्र जाटव निवासी महलगांव में कब्जा कर लिया है। पड़ाव थाने में शिकायत की थी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई, अब वह धमकियां दे रहा है।

नगर निगम में लोगों की समस्याओं की सुनवाई करते अफसर।

कैंसर रोगी को उपचार के लिए मिले सिर्फ 5 हजार

कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बेटे के इलाज की मांग करते हुए अफसरों के सामने रोते हुए ढोक लगाती गुड्डी बाई और बिलखते हुए मदद की गुहार करते हुए भरत जोशी। आंसुओं से भरी यह गुहार इस बात के लिए थी कि बेटे अरुण को इलाज के लिए सरकारी खर्च पर मुंबई भेज दिया जाए। लेकिन करीब 10 मिनट तक अफसरों की मिन्नतें करने के बाद कलेक्टर राहुल जैन ने जोशी दंपति को रेडक्रॉस से सिर्फ 5 हजार रुपए की नगद मदद दिलाने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...