पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • नई गाइड लाइन: बिलौआ और शताब्दीपुरम में Rs.200 वर्गफीट तक बढ़ेंगी जमीन की कीमतें

नई गाइड लाइन: बिलौआ और शताब्दीपुरम में Rs.200 वर्गफीट तक बढ़ेंगी जमीन की कीमतें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई गाइड लाइन एक जून से प्रभावी होगी। इसके लिए जिला मूल्यांकन समिति ने होमवर्क पूरा कर लिया है। इस बार 95 फीसदी लोकेशन पर जमीन के रेट नहीं बढ़ेंगे। बिलौआ और शताब्दीपुरम जैसे कुछ स्थानों पर जमीन की कीमतों में 200 रुपए वर्ग फीट तक की वृद्धि प्रस्तावित है। ऐसा यहां पर खरीद-फरोख्त अधिक होने व पटवारियों द्वारा रिपोर्ट देने से होगा। जिला मूल्यांकन समिति द्वारा तैयार प्रस्तावों पर सुझाव-आपत्तियां 22 मई मंगलवार तक ली जाएंगी। इसके बाद इनका निराकरण होगा।

जिला मूल्यांकन समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि गाइड लाइन में कुल 2845 लोकेशन हैं। इनमें 60 लोकेशन और जोड़ी जा रही हैं। ये सभी वे बहुमंजिला भवन हैं, जिनकी डिमांड ज्यादा है पर वर्तमान में इनका उल्लेख गाइड लाइन में नहीं है। इनके रेट अब आसपास के वार्ड के हिसाब से तय कर लिए गए हैं। पांच फीसदी लोकेशन में आंशिक वृद्धि होना तय है। यहां पर आसपास की कॉलोनियाें व मल्टी के हिसाब से रेट तय किए जा रहे हैं। बिलौआ को लेकर पटवारियों ने रिपोर्ट दी है कि यहां पर खनिज का काम ज्यादा होने से कृषि भूमि के रेट बढ़ाए जा सकते हैं। इसी आधार पर बिलौआ में नए सिरे से रेट तय किए जा रहे हैं। इसी तरह से जीडीए ने शताब्दीपुरम में कुछ रेट बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। पंजीयन विभाग इससे सहमत है और यहां पर अधिकतम 200 रुपए वर्ग फीट के हिसाब से रेट बढ़ना तय है।

वरिष्ठ जिला पंजीयक डॉ. दिनेश गौतम ने कहा, नई गाइड लाइन एक जून से लागू होगी। कुछ स्थानों पर विसंगतियां दूर करने के लिए हल्का बदलाव होगा। उन्होंने कहा, नई गाइड लाइन को लेकर यदि कोई व्यक्ति या बिल्डर सुझाव देना चाहता है तो वह 22 मई तक दे सकता है।अभी तक 8 सुझाव मिले हैं। इनमें से सात पिछले माह आए थे और एक कुछ दिन पहले।

खबरें और भी हैं...