पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • शताब्दी दिल्ली से समय पर चली, इंजन में खराबी से 3.40 घंटे लेट पहुंची भोपाल

शताब्दी दिल्ली से समय पर चली, इंजन में खराबी से 3.40 घंटे लेट पहुंची भोपाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली से हबीबगंज चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को पैसेंजर ट्रेन की रफ्तार से चली। ट्रेन नई दिल्ली से समय पर सुबह 6 बजे रवाना हुई, लेकिन मथुरा पहुंचते-पहुंचते 27 मिनट लेट हो गई। इसके बाद मनिया में इंजन फेल हो गया। फिर ट्रेन स्पीड नहीं पकड़ सकी। ट्रेन आगरा में 39 मिनट लेट, धौलपुर में 1.40 घंटे की देर से और ग्वालियर आते-आते 2.5 घंटे की देरी से सुबह 11.32 बजे ग्वालियर पहुंची।

ट्रेन ग्वालियर से रवाना होने के बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। ग्वालियर से झांसी ट्रेन 2.47 घंटे की देर से पहुंची। ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर 3.11 घंटे की देरी से पहुंची। भोपाल में 3.40 घंटे की देर से 5.30 बजे पहुंची। ट्रेन वापसी में भी हबीबगंज से दोपहर 3 बजे के स्थान पर 3.20 घंटे की देर से शाम 6.20 बजे ग्वालियर के लिए रवाना हुई। ट्रेन लेट होने से भोपाल जाने वाले और ग्वालियर आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जिन लोगों की दिल्ली से फ्लाइट थी, वे इस बात को लेकर संशय में थे कि फ्लाइट पकड़ पाएंगे या नहीं।

ट्रेन के इंजन में थी खराबी

शताब्दी एक्सप्रेस के कम स्पीड से चलने का कारण ट्रेन के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी होना बताया गया है। ट्रेन रवाना होने के बाद ही अपनी निर्धारित स्पीड से नहीं चल पा रही थी और मनिया पर इंजन फेल हो गया। इसके बाद इंजन को दुरुस्त किया गया। झांसी स्टेशन पर भी ट्रेन का इंजन बदला गया।

मामले की जांच कराएंगे

ट्रेन नई दिल्ली से निकलने के बाद चार मंडल से गुजरती है। किस मंडल में क्यों लेट हुई यह एक सीधे नहीं बताया जा सकता और ग्वालियर में आज हादसा भी हुआ था। दिल्ली से ही इंजन यदि खराब था तो इसकी जांच कराएंगे। विनोद कुमार, पीआरओ, नॉदर्न रेलवे दिल्ली

खबरें और भी हैं...