श्रीराम कॉलेज बसई को संबद्धता नहीं, छात्र परीक्षा फॉर्म लेकर जेयू पहुंचे
ग्वालियर|श्रीराम कॉलेज बसई को जेयू से बीएससी कोर्स की संबद्धता नहीं है। फिर भी इस कॉलेज के छात्र सोमवार को एआर अभयकांत मिश्रा के पास परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए पहुंचे। 6 छात्रों के साथ पहुंचे बीएससी छठवें सेमेस्टर के छात्र शिवम का कहना था कि यदि परीक्षा फॉर्म जमा नहीं किए तो वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। एआर ने कहा कि कॉलेज का संबद्धता पत्र लेकर आएं तो परीक्षा फॉर्म जमा कर लेंगे। वहीं दूसरे कॉलेजों से आए बीएससी छठवें सेमेस्टर के छात्रों की मांग पर परीक्षा शुरू होने से एक पहले तक लिंक खोलकर फॉर्म भरवाए गए।