पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बिरला नगर स्टेशन पर एपी एसी एक्स. में आग, 2 बोगियां जलीं, यात्री सुरक्षित

बिरला नगर स्टेशन पर एपी एसी एक्स. में आग, 2 बोगियां जलीं, यात्री सुरक्षित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
4 घंटे बाधित रहा ट्रैक, कोच में सवार थे मप्र के 39 डिप्टी कलेक्टर

नई दिल्ली से चलकर िवशाखापट्‌टनम जा रही थी एपी एसी एक्स.

मथुरा, आगरा और मुरैना में खड़ी रहीं भोपाल की ओर जाने वाली ट्रेनें

आग की लपटांे में घिरे कोच अलग कर ट्रेन को किया रवाना

रेलवे रिपोर्टर|ग्वालियर

नई दिल्ली से ग्वालियर आ रही एपी एसी एक्सप्रेस सुबह 11.45 बजे लाइन क्लियर न होने से बिरला नगर पर रुकी। थोड़ी देर में सिग्नल हुआ, गाड़ी आगे बढ़ी अचानक कोच बी-6 से किसी ने चेन खींच दी जिससे गाड़ी फिर रुक गई। कोच बी-7 के टॉयलेट से धुआं उठ रहा था। कोच अटेंडेंट, मेंटेनेंस अमला कोच पर पहुंचा। इंजन से सातवें नंबर के कोच से धुआं उठता देख ड्राइवर व सहायक ड्राइवर भी अग्निशमन यंत्र लेकर पहंुचे लेकिन चार में से सिर्फ एक यंत्र ही काम कर सका। इस बीच आग पूरे कोच में फैल चुकी थी। तत्काल ग्वालियर स्टेशन और झांसी कंट्रोल को सूचना दी गई। बी-7 कोच में उत्तराखंड से ट्रैकिंग कर लौट रहे मप्र के 39 ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर भी यात्रा कर रहे थे। हादसे में दो कोच पूरी तरह जल गए लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।

हादसे के बाद ट्रेन 4.10 घंटे बाद 4 बजे दो कोच बिरलानगर स्टेशन पर छोड़कर झांसी की ओर रवाना हो गई। हादसे के कारण दोनों ओर के ट्रैक पर 4 घंटे तक भोपाल जाने वाली ट्रेनें मथुरा, आगरा व मुरैना में खड़ी रहीं। अिग्नकांड की जांच के लिए मुख्य संरक्षा अधिकारी एसके कश्यप अपनी टीम के साथ मंगलवार को ग्वालियर पहुचेंगे। पढ़ें|पेज-2

कुल पेज 28, 16 पेज + सिटी भास्कर 4 पेज + डीबी स्टार 8 पेज (िन:शुल्क), मूूल्य Rs. 5.00 | वर्ष 71, अंक 286, महानगर

ग्वालियर, मंगलवार 22 मई, 2018

चार में से तीन अग्निशमन यंत्र खराब, 35 मिनट बाद आई दमकल, उसका भी पाइप लीक था

ट्रेन के कांच तोड़ते पुलिसकर्मी।

कहां

ग्वालियर के बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर पुल के नीचे

कब

सोमवार को 11.45 बजे बी-6 कोच के यात्री ने धुआं उठते देख चेन खींचकर ट्रेन को रोका

कैसे

बी-7 कोच के टॉयलेट में रखी डस्टबिन से उठा धुआं जो भीषण आग में तब्दील हो गया

आप पढ़ रहे हैं देश का सबसे विश्वसनीय और नंबर 1 अखबार

अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष- 8, 2075

लापरवाही के 2 कारण : ट्रेन के अंदर अिग्नशमन यंत्र खराब, बाहर दमकल की लचर व्यवस्था

अग्निशमन यंत्र ठीक होते तो नहीं भड़कती आग

यात्री की सूचना पर कोच अटेंडेंट व मेंटेनेंस अमले ने टॉयलेट से उठ रहे धुएं को काबू करने के लिए कोच बी-7 और बी-6 में लगे 2-2 अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया, लेकिन चार में से एक यंत्र ही चला। 3 अग्निशमन यंत्र खराब थे। ड्राइवर भी अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे लेकिन तब तक आग पूरे टॉयलेट में फेल चुकी थी।

पेंट्रीकार स्टाफ और सेना के जवानों ने की यात्रियों की मदद

आंखों देखी : स्टाफ सजग होता तो बच जाते कोच

वाश रूम में मुझे वाश बेसिन के नीचे दीपक की लौ जैसी आग लगती दिखी और उसमें से धुआं निकल रहा था। बाहर आकर मैंने इसकी सूचना कोच अटेंडेंट को दी। उसने कहा ट्रेन रुकने पर कई बार धुआं उठता है। अगर वह समय पर ध्यान देता तो कोच नहीं जलते। -आरती यादव, डिप्टी कलेक्टर विदिशा (यात्री)

बी-7 व बी-6 कोच में सेना के 20 जवान भी यात्रा कर रहे थे और बी-7 कोच के पास पेंट्रीकार लगा हुआ था। सेना के जवान व पेंट्रीकार के कर्मचारियों ने यात्रियों का सामान निकालने में मदद की। पेंट्रीकार का सामान कांच फोड़ कर जल्दी-जल्दी निकाला गया। ओएचई लाइन टूट कर ट्रेन पर गिरी जिससे करंट के डर से सेना के जवान व अन्य लोग फिर कोच में नहीं घुसे जिससे यात्रियों का सामान निकालने वाले जवानों का सामान भी कोच में जल गया।

बिरला नगर स्टेशन पर जलते एपी एसी एक्सप्रेस के दो कोच। फोटो : रवि उपाध्याय

पहले फोन नहीं उठा, फिर देर से पहंुची दमकल

स्टेशन मैनेजर ने दमकल दस्ते को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बावजूद घटनास्थल पर पहली दमकल 35 मिनट बाद पहुंची, इसका भी पाइप फटा था। दूसरी दमकल 5 मिनट बाद पहुंची तो उसका पानी जल्द खत्म हो गया। इससे आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

ओएचई लाइन डाउन होने से आगे नहीं बढ़ी गाड़ी

अग्निशमन यंत्र के जरिए आग बुझाने के प्रयास सफल नहीं हो पाए। हमने बी-5 कोच की कपलिंग काटकर बी-6 कोच से अलग करने का प्रयास किया ताकि गाड़ी को आगे बढ़ाया जा सके। लेकिन ओएचई लाइन डाउन हो गई, गाड़ी भी आगे नहीं बढ़ा पाए। कुछ ही देर में तार पिघलकर नीचे गिर गया। -धर्मेंद्र, एपी एसी एक्सप्रेस के सहायक पायलट

12 राज्य | 66 संस्करण

खबरें और भी हैं...