पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • हेलमेट न होने पर चालान बनाने की जगह आप संदिग्धों की धरपकड़ पर फोकस करो : एसपी

हेलमेट न होने पर चालान बनाने की जगह आप संदिग्धों की धरपकड़ पर फोकस करो : एसपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| शहर में चेकिंग पॉइंट पर सिर्फ हेलमेट वालों के चालान बनाने का काम करते हो। हेलमेट न होने पर वृद्ध, महिला और बच्चों के साथ जा रहे परिजनों को रोकते हो। यह कैसा तरीका है। ऐसी चेकिंग नहीं चाहिए। चेकिंग में हेलमेट के चालान बनाने पर नहीं संदिग्धों की धरपकड़ पर फोकस करो। जिसे पकड़ना होता है, उसे पकड़ते नहीं हो।

यह बात सोमवार सुबह ट्रैफिक थाने पहुंचकर एसपी नवनीत भसीन ने यातायात पुलिस अमले से कही। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर कोई दुकान से सामान लेने निकला है और हेलमेट पहनकर नहीं गया तो उसका चालान कट जाता है। ऐसी चेकिंग नहीं चाहिए। दो पहिया वाहन पर तीन लोग, मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ी चलाने वालों और तेज रफ्तार पर पूरा फोकस करें। एसपी ने यह भी कहा कि अगर आपकाे ट्रैफिक में नहीं रहना है तो ट्रांसफर ले लो। ट्रांसफर आपके मन का और काम मेरे मन का।

खबरें और भी हैं...