पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • साड़ी की दुकान में चोरी करने वाला पकड़ा, पहले भी कर चुका है 4 वारदात

साड़ी की दुकान में चोरी करने वाला पकड़ा, पहले भी कर चुका है 4 वारदात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मुरार के गरम सड़क स्थित साड़ी की दुकान में चोरी करने वाले युवक गोलू उर्फ राजेश जाटव निवासी फूटी कॉलोनी को मुरार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद हुआ है। वह अपने छोटे उर्फ योगेश भाई के साथ मिलकर ही चोरी करता था। इससे पहले भी चार जगह चोरी कर चुका है। अभी उससे चोरी की और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस उसके भाई की भी तलाश कर रही है।

कार चोर पकड़े: वहीं साकेत नगर से एक दिन पहले क्रेटा कार चोरी करने वालों को पड़ाव थाना पुलिस ने क्रेटा कार क्रमांक एमपी 07 सीएफ 5843 के साथ गौरव तोमर निवासी जनकपुर मुरैना, विपिन राजपूत निवासी ग्राम बधनवारा मथुरा को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह लोग 18 मई को ही नोएडा से साथी रवि राजपूत के साथ आए थे। रवि विपिन का भाई है।

खबरें और भी हैं...